कामसूत्र अपनाने की शुरूआत से पहले पुरूष और महिला दोनों के लिए ही उन्हें सेक्स से पहले क्या करना चाहिए ताकि वो सेक्स को अच्छी तरह से एन्जॉय कर सकें और एक-दूसरे को संतुष्ट कर सकें। यदि आप भी सेक्स करने जा रहे हैं और आप कामसूत्र के टिप्स को करने जा रहे हैं तो उसमें दिए टिप्स जरूर अपनाएं। आइए जानें कामसूत्र के तरीके से सेक्स की शुरूआत करने के टिप्स ।
साफ-सफाई - कमरे की अच्छी तरह से साफ-सफाई की गई हो। इतना ही नहीं बैड पर नई चादर बिछी होनी चाहिए।
खुश्बूदार रूम - यदि आप सेक्स करने जा रहे हैं तो वैसा माहौल भी होना चाहिए जिससे दोनों पार्टनर उस माहौल में अच्छी तरह से रम सकें। ऐसे में कमरे का खुशबूदार होना जरूरी है। कमरे में भीनी-भीनी खुशबू आनी चाहिए। आप चाहे तो आरोमा प्रोडक्ट या फिर परफ्यूम इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमरे को सजाएं - आप कमरे को अच्छे से सजाएं। कमरे को कैंडल और फूलों से सजाएं। कमरे में सुंदर पेटिंग्स लगी होनी चाहिए। इतना ही नहीं कमरे में लाइट एकदम मंदिम होनी चाहिए। जिससे आप अपने पार्टनर से अपने बेइंतहा प्यार का इजहार कर सकें
साफ-सफाई का ध्यान रखना - दोनों पार्टनर के लिए खास हिदायत दी गई है कि माहौल बनाने के साथ-साथ दोनों पार्टनर्स का मन से तैयार होना भी जरूरी है। इसके लिए दोनों को अपने शरीर की साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। आप दोनों को नहाकर ही कमरे में दाखिल होना चाहिए। इतना ही नहीं पहले पुरूष कमरे में आए और उसके बार महिला को इन्वाइट करें।
आकर्षक ड्रेस में होना- कामसूत्र के अनुसार महिला और पुरूष दोनों को ही आकर्षक ड्रेस में होना जरूरी है जिससे दोनों एक-दूसरे की तरफ आकर्षित हों साथ ही ऐसे समय में तारीफ करने से ना कतराएं।
रोमांटिक गाना चला सकते हैं - कोई इंस्टूमेंट म्यूजिक बजा सकते हैं बहुत ही हल्के स्वर में या फिर कोई भी थीम बेस्ड गाना चला सकते हैं। जो कि रोमांटिक हो।
बातचीत का सिलसिला आरंभ करना - कामसूत्र के अनुसार, पुरूष को महिला को पहले प्यार से बैड पर बैठाना चाहिए । ताकि झिझक एकदम गायब हो जाए। बातचीत रोमांटिक या फिर एक-दूसरे के बारे में भी हो सकती है। साथ ही पुरूष को पहले महिला के कमर पर अपना हाथ रखना चाहिए, उसके बाद ही धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए
आप अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं और सेक्स की शुरूआत भी शानदार तरीके से कर सकते हैं।
more >>